गिरिडीह में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, नगर निगम व यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

Share This News

गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को छठे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान को गति दी गई। दोपहर करीब 2 बजे मकतपुर से कचहरी चौक तक अभियान चलाया गया। नगर निगम की गाड़ी और सायरन की आवाज सुनते ही सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाए दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

अभियान की शुरुआत कालीबाड़ी चौक से की गई। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों के नाम के बोर्ड को टीम ने जब्त कर ट्रैक्टर में रखा। इसी क्रम में एक दुकान संचालक द्वारा बोर्ड को ट्रैक्टर से उतार लेने पर अधिकारियों और कुछ दुकानदारों के बीच कहासुनी हुई। बाद में अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा न डालने की सख्त हिदायत दी, जिसके बाद जब्त बोर्ड को पुनः ट्रैक्टर में रख लिया गया।

Advertisement

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस रद्द हो चुका है। ऐसे में नगर निगम की ओर से तत्काल तीन से चार दुकानों का ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया गया और निर्धारित शुल्क का भुगतान लिया गया। इसके अलावा कई दुकानदार बिना नगर निगम की अनुमति और रजिस्ट्रेशन के डिजिटल प्रचार बोर्ड लगाए हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने और निगम से आदेश लेने का निर्देश दिया गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान ट्रेड लाइसेंस की भी जांच की जा रही है और जिन दुकानों का लाइसेंस रद्द हो चुका है, उन्हें तुरंत नवीनीकरण या नया लाइसेंस निर्गत कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डिजिटल बोर्ड लगाने से पूर्व निगम की अनुमति अनिवार्य करने की अपील की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement..

अभियान में यातायात निरीक्षक दुगन टोपनो, शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, पप्पू यादव, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास, सहायक पुलिस शुभम कुमार, रामप्रसाद सहित कई पुलिस जवान मौजूद थे।

Related Post