ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का किया घेराव..

Share This News

गिरिडीह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को गिरिडीह जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों पुरुष और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने की।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है, जो पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

 

केडिया ने कहा कि भाजपा विपक्ष की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और इसी कारण केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही सोच के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं रुका, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Post