उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं सीधे उप विकास आयुक्त के समक्ष रखीं।
Advertisement
उप विकास आयुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता लाना तथा आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

जनता दरबार में भूमि विवाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों का त्वरित समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार तुरंत किया जाए।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थि
त थे।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।