नाइजर अफ्रीका में बंधक बने गिरिडीह के 5 श्रमिक सकुशल रिहा, 14 जनवरी को झारखंड वापसी….

Share This News

नाइजर अफ्रीका में पिछले लगभग आठ महीनों से बंधक बने गिरिडीह जिले के पांच प्रवासी श्रमिकों को सकुशल रिहा कर लिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के सतत प्रयास से यह सफलता मिली है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा पांचों श्रमिकों के 9 जनवरी को मुंबई पहुंचने की पुष्टि की गई है। मेडिकल जांच एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद 14 जनवरी 2026 को हवाई मार्ग से सभी श्रमिकों को झारखंड भेजा जाएगा।

 

सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम दोन्दलो एवं मुंडरो के ये श्रमिक कल्पतरु ट्रांसमिशन लाइन कंपनी, नाइजर में कार्यरत थे, जिनका अप्रैल 2025 में अपहरण हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय व भारतीय दूतावास से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई की।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

प्रशासन द्वारा श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी आच्छादित किया गया, जिससे संकट की घड़ी में परिवारों को राहत मिल सकी।

Related Post