गिरिडीह में Spectrum Career Institute द्वारा S-SAT परीक्षा का सफल आयोजन, 70% तक स्कॉलरशिप की घोषणा….

Share This News

Spectrum Career Institute द्वारा अलकापुरी सेंटर पर S-SAT (Spectrum Scholastic Cum Admission Test) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य गिरिडीह जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना था, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास हो सके। परीक्षा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर अधिकतम 70 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ASP सुजीत कुमार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर SI पिंटू कुमार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिगंबर कुमार, इंजीनियर अभिलाष कुमार तथा बैंक प्रबंधक राकेश रंजन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

संस्थान के निदेशक इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस वर्ष से अलकापुरी सेंटर पर कक्षा 6वीं से 10वीं तक की पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही मजबूत मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को भविष्य में IIT-JEE और NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। साथ ही कम शुल्क में अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

संस्थान के अन्य निदेशक इंजीनियर मिथिलेश कुमार एवं इंजीनियर बसंत कुमार ने बताया कि संस्थान पिछले पाँच वर्षों से गिरिडीह में कार्यरत है और हर वर्ष लगभग 10 से 15 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश दिलाने में सफल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष संस्थान के छात्र करण कुमार यादव ने सफलता प्राप्त कर IIT खड़गपुर में प्रवेश लिया, जहाँ वे वर्तमान में अध्ययनरत हैं।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने IIT Mains Session-1 में उत्कृष्ट प्रतिशताइल हासिल कर यह साबित किया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी सही मार्गदर्शन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में S-SAT परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता पर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post