सड़क किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, पिता ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Niranjan Kumar
5 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना पिंडाटांड़ से कुछ दूरी आगे सड़क किनारे की बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैल

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना पिंडाटांड़ से कुछ दूरी आगे सड़क किनारे की बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के मुखिया को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पचम्बा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ीयाबाद निवासी 22 वर्षीय इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी, पिता रहमान अंसारी के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि कारू अंसारी पेशे से ट्रैक्टर चालक था। शनिवार रात वह काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह जब उसके शव मिलने की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता रहमान अंसारी ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पचम्बा थाना लाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page