जमुआ स्थित सक्षम झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की प्रमुख योजना के अंतर्गत आज एक्सेल डाटा सर्विसेज जमुआ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध वर्मा एवं रानी उर्वशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के ट्रेनर प्रेम कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के मैनेजर पप्पू कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि रानी उर्वशी एवं सुबोध वर्मा को भी शौल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं। संस्था के मैनेजर पप्पू वर्मा ने कहा कि आज कल इस संस्था मे चल रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न ट्रेड़ो के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओ को आत्मनिर्भर होने हेतु प्रेरित किया.
कार्यक्रम में संस्था के प्रशिक्षकों में मधु एक्का, बेबी देवी, पिंटू कुमार, प्रभा देवी एवं कैलाश वर्मा उपस्थित रहे। मंच संचालन कर रहे प्रशिक्षक प्रेम कुमार तथा मधु मैडम ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षुओं में निशा कुमारी, निर्मला देवी, सुशीला मरांडी, मधु कुमारी, उजाला खातून सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम के अंत में सलोनी कुमारी एवं अर्चना मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।