मंत्री Sudivya Kumar और डीसी Ramnivas Yadav की मॉनिटरिंग से मधुबन जलापूर्ति योजना फिर होगी शुरू…

मधुबन में जल संकट खत्म होने की उम्मीद, 30 मई से फिर शुरू होगी पेयजलापूर्ति योजना।

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह मधुबन क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बाधित मधुबन पेयजलापूर्ति योजना को अब फिर से सुचारू रूप से शुरू किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से युद्धस्तर पर मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 30 मई से योजना के तहत नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Advertisement

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला ने बताया कि योजना के रखरखाव में एजेंसी द्वारा तकनीकी मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किए जाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। इससे मधुबन क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सुदीव्य कुमार ने अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर 24 अप्रैल से मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य शुरू किया गया। विभागीय टीम ने खराब मशीनों, पाइपलाइन और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किए।

Advertisement…

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अब सभी तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं और जलापूर्ति व्यवस्था संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता आम जनता को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। भविष्य में योजना की नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार अलर्ट

इधर भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्यभर में आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छ पेयजल और प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

 

उपायुक्त Ramnivas Yadav के निर्देश पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। कई स्थानों पर अस्थायी और स्थायी प्याऊ केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page