गिरिडीह: सिहोडीह निवासी 16 वर्षीय पायल कुमारी की मौत के मामले में 11 दिन बीत जाने के बाद भी स्पष्ट खुलासा नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की जल्द जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को परिजनों एवं युवाओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में पायल के पिता जागेश्वर दास, भाई शिवा दास, राजू दास सहित संजय दास, सोनू कुमार, आकाश कुमार, सोनू केसरी, विक्की, तोहिद, छोटू, बजरंगी, रतन और कई युवक-युवतियां शामिल हुए। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं तेज जांच की मांग की।
मार्च के दौरान लोगों ने कहा कि 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पायल की मौत के पीछे की सच्चाई सामने नहीं आ पाई है, जिससे परिवार लगातार मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है। लोगों का कहना था कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कैंडल मार्च सिहोडीह क्षेत्र से होकर निकाला गया, जहां लोगों ने “पायल को न्याय दो” और “दोषियों को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए। परिजनों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द जांच पूरी कर सच्चाई सामने लाई जाए।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।