जमुआ के जलीय सूर्य मंदिर तालाब में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों मछलियों और जलीय जीवों की मौत, इलाके में हड़कंप…

जलीय सूर्य मंदिर तालाब में रहस्यमयी मौतों से हड़कंप, जहरीले प्रदूषण की आशंका से दहशत में ग्रामीण

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी
  • ग्रामीणों ने पानी में जहर मिलाने की जताई आशंका
  • जलीय सूर्य मंदिर तालाब में सैकड़ों मछलियां और जलीय जीव मृत मिले
  • तालाब का पानी प्रदूषित होने से इलाके में फैली सनसनी
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ: जमुआ प्रखंड स्थित जलीय सूर्य मंदिर तालाब में बुधवार सुबह एक रहस्यमयी घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में सैकड़ों मछलियां, सांप, मेढ़क समेत कई जलीय जीव मृत अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ तालाब परिसर में जुट गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में मछलियां और अन्य जीव पानी की सतह पर मृत तैर रहे हैं। तालाब के आसपास बदबू फैल गई थी और पानी पूरी तरह प्रदूषित नजर आ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि पानी पीने के कारण कुछ पक्षियों की भी मौत हो गई है।

घटना की सूचना तत्काल उपायुक्त, खोरीमहुआ एसडीएम और स्थानीय प्रशासन को दूरभाष के माध्यम से दी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

 

घटना के बाद सूर्य मंदिर समिति की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष सदानंद साव, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, पंसस नीरज गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा तालाब में जहरीला पदार्थ डाला गया हो सकता है, जिससे पूरे तालाब का जलीय जीवन खत्म हो गया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भीषण गर्मी, प्रदूषण या पानी में ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण यह घटना हुई होगी।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के पानी और मृत जीवों के नमूनों की जांच कराई जाए तथा मृत जीवों को जल्द हटाया जाए, ताकि किसी प्रकार की महामारी या दुर्गंध की समस्या उत्पन्न न हो।

Advertisement…

इस घटना ने पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।जमुआ के जलीय सूर्य मंदिर तालाब में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों मछलियों और जलीय जीवों की मौत, इलाके में हड़कंप

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page