बारिश के बाद तालाब बना मंडरो बाजार, जलभराव से बढ़ी परेशानी; दुकानदारों का कारोबार प्रभावित

ड्रेनेज व्यवस्था की बदहाली से मंडरो बाजार में जलजमाव, श्रावणी मेले से पहले समाधान की मांग तेज।

2 Min Read
Highlights
  • बारिश के बाद मंडरो बाजार में कई फीट तक जलभराव।
  • सड़क पर छिपे गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं।
  • दुकानों और घरों में घुस रहा गंदा पानी, व्यापारियों को भारी नुकसान।
  • श्रावणी मेले से पहले जल निकासी की व्यवस्था की मांग।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। गिरिडीह-गांवा मुख्य मार्ग पर स्थित मंडरो बाजार इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हल्की बारिश के बाद भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा बाजार तालाब में तब्दील हो जाता है। सड़क पर कई फीट तक पानी जमा रहने से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

जलभराव के कारण नाले का गंदा पानी दुकानों और घरों में घुस रहा है, जिससे दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, पानी भरी सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देने से आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

सड़क पर पानी का भारी जमाव..

स्थानीय लोगों की चिंता आगामी श्रावणी मेले को लेकर भी बढ़ गई है। यह गिरिडीह-गांवा का प्रमुख मार्ग होने के कारण सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले हजारों कांवड़िए इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।

Advertisement..

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आरोप है कि समाधान के बजाय केवल राजनीति हो रही है। मंडरो बाजार के ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से श्रावणी मेला शुरू होने से पहले युद्ध स्तर पर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page