मधुबन में भाकपा माले के 14वें जिला सम्मेलन का आगाज, केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों पर नेताओं ने साधा निशाना

गिरिडीह लाल झंडे का मजबूत गढ़, संगठन को और मजबूत करने की जरूरत: सुदामा प्रसाद

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • मधुबन में भाकपा माले के 14वें जिला सम्मेलन की हुई शुरुआत।
  • सांसद सुदामा प्रसाद समेत कई नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की।
  • फुटबॉल मैदान से निकली विशाल रैली में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: भाकपा माले के 14वें जिला सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को मधुबन में हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन फुटबॉल मैदान से हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने विशाल रैली निकाली। रैली मधुबन बाजार से होते हुए मध्यलोक भवन पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

सम्मेलन में सम्मलित भाकपा के नेताओं ..

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि गिरिडीह लाल झंडे का मजबूत गढ़ रहा है और संगठन को जिले में और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।

निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि भाकपा माले लगातार मजबूत हो रही है और मासस के विलय के बाद संगठन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि जिले में असंगठित मजदूरों और किसानों के बीच संगठन लगातार काम कर रहा है।

 

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं से एकजुट होकर जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। वहीं महिला नेत्री जयंती चौधरी ने महिलाओं के संगठन एप्वा को पूरे झारखंड में और मजबूत बनाने की बात कही।

 

सम्मेलन को पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और विनोद सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने भ्रष्टाचार, मजदूर-किसान, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत राय ने की, जबकि मंच संचालन अशोक पासवान ने किया। सम्मेलन में राज्य एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page