SIR-2026: 08 व 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर, डीसी रामनिवास यादव ने की अधिकतम भागीदारी की अपील

फॉर्म-6 से नया नाम जुड़वाएं, फॉर्म-8 से कराएं संशोधन या मतदान केंद्र स्थानांतरण; ECINET ऐप और पोर्टल से भी मिलेगी सुविधा..

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • 08 और 09 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर।
  • 18 वर्ष पूर्ण कर चुके या 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष होने वाले युवा करा सकेंगे पंजीकरण।
  • डीसी रामनिवास यादव ने सभी पात्र नागरिकों से शिविर में भाग लेने की अपील की।
  • फॉर्म-6 से नया नाम और फॉर्म-8 से संशोधन व मतदान केंद्र स्थानांतरण की सुविधा।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष शिविर में अनिवार्य रूप से पहुंचकर अपनी एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी की जांच करें तथा आवश्यकता के अनुसार आवश्यक प्रपत्र भरकर प्रक्रिया पूरी करें।

उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अथवा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक, जो संबंधित क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने यह भी अपील की है कि जिन मतदाताओं अथवा परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं अथवा जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास स्थान से दूर है, वे अपने परिवार के सदस्यों का नाम सुविधाजनक एवं नजदीकी मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी मतदाता को अपने मतदान केंद्र से संबंधित अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष शिविर के माध्यम से आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया है कि विशेष शिविर के दौरान नागरिकों को फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 08 एवं 09 अगस्त को आयोजित विशेष शिविर को केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया न मानकर लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण अवसर समझें। अपने नाम एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचें और आवश्यक होने पर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा स्थानांतरण की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें। मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 की प्रक्रिया ECINET App तथा http://voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी पूरी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page