24 जिलों की यात्रा पर निकले देवेंद्र नाथ महतो का जमुआ में हुआ जोरदार स्वागत..

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ/गिरिडीह:- जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बुधवार देर रात 24 जिलों की जेपीएससी जेएसएससी भर्ती सुधार यात्रा के क्रम में जमुआ चौक पहुंचे। यहां स्थानीय युवाओं, छात्रों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने युवाओं से संवाद कर राज्य की भर्ती व्यवस्था, परीक्षा प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं की मांगों को लेकर संघर्ष के दबाव में सरकार ने 17 अगस्त को 45 विवादित परीक्षाओं के संबंध में कार्रवाई की। इनमें 22 परीक्षाओं को रद्द करने तथा छह परीक्षाओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में मामले जाने के बाद कुछ परीक्षाओं पर रोक लगी है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों में असंतोष बना हुआ है।

उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षा में गड़बड़ी एवं पेपर लीक पर रोक लगाने तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि 24 जिलों की यात्रा का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर भर्ती व्यवस्था में सुधार की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार और संविधान से जुड़ा संघर्ष बताया।

संवाद के दौरान जमुआ के युवाओं ने भी रोजगार एवं भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं रखीं और आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page