गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, गिरिडीह में उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निधन को शिक्षा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार सहित प्राध्यापकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।

सभा में उपस्थित लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महाविद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
