झामुमो छात्र संगठन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: आज बरगंडा चौक के पास पर झारखंड छात्र मोर्चा (झामुमो छात्र संगठन) के द्वारा माननीय मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके नेक कार्यों, विचारों और विकास के प्रति उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी छात्र-छात्राएं ने मौन धारण कर स्वर्गीय मंत्री जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी ने गिरिडीह के विकास के साथ-साथ पूरे झारखंड के विकास को लेकर दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। गिरिडीह को शिक्षा का हब बनाने का उनका सपना, विश्वविद्यालय एवं इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों की दिशा में शुरू किए गए कार्य उनके शिक्षा-प्रेम और विकास की सोच को दर्शाते हैं।

जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि झामुमो छात्र संगठन की ओर से मांग की जाती है कि गिरिडीह में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय एवं इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के नाम पर रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सपनों को याद रख सकें।

जिला सचिव विशाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के विकास कार्य और उनके विचारों को गिरिडीह की जनता कभी नहीं भूलेगी। उनके सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page