गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को तिसरी थाना क्षेत्र के ग्राम खटपोंक स्थित बघमारी मोड़ के पास से एच एन सी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मंजेश कुमार के अपहरण की सूचना मिली थी।

मामले में तिसरी थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। गिरिडीह एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में देवघर निवासी इमरान अंसारी, मुजफ्फरपुर निवासी शिव कुमार, तिसरी थाना क्षेत्र के पिंटू कुमार यादव और धनवार थाना क्षेत्र के राजेश कुमार सिंह शामिल हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, खून लगा पत्थर एवं सखुवा का डंडा तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस की पूछताछ में घटना के पीछे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेन्द्र चौधरी और मुंशी मंजेश कुमार के बीच में हुए विवाद की बात सामने आई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page