गणेश उत्सव को लेकर पचम्बा थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण विसर्जन पर जोर

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: गणेश चतुर्थी को लेकर सोमवार को पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के रूट और समय निर्धारण, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा आपत्तिजनक और भड़काऊ गीतों पर रोक सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन ने लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता साइबर थाना प्रभारी सह पचम्बा थाना इंस्पेक्टर के प्रभार में रहे रामेश्वर महतो ने की। वहीं पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने गणेश उत्सव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, पार्षद समीरदीप, पूर्व वार्ड पार्षद नूर अहमद, सिराज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य अमीर अली, हारुन रसीद, अजय चौहान, प्रेरणा तिवारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार राय, बारीक अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page