दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की श्राद्ध (बारहवीं) को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव,17 सितंबर को भारी वाहनों पर रोक

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 17 सितंबर को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और VVIP/VPIP आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है।

अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी, गिरिडीह की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन के मुताबिक, यह निर्णय संभावित भीड़ और यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और शहर में विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनी रहे।

इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों और पुलिस बल को यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने तथा प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध का पालन करें। साथ ही कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से यातायात बाधित नहीं करने और प्रशासन एवं पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page