इलाज के लिए आर्थिक संकट से जूझ रहे निखिल की मदद को आगे आया इनर व्हील क्लब…

“इंसानियत की मिसाल बनी राखी झुनझुनवाला, निखिल के इलाज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ”

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए किडनी एवं लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक निखिल अग्रवाल के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की।

                         क्लब अध्यक्ष, राखी झुनझुनवाला

 

मूल रूप से गिरिडीह निवासी निखिल अग्रवाल का वर्तमान में कोलकाता में इलाज चल रहा है। लंबे समय से चल रहे उपचार, दवाइयों एवं कोलकाता में रहने के खर्च के कारण उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे कठिन समय में निखिल ने क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला से सहायता हेतु संपर्क किया।

                      कोलकाता में इलाजरत निखिल कुमार…

युवक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति एवं परिवार की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यक्तिगत रूप से उनके इलाज के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, ताकि उपचार जारी रखने में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

इस सहयोग के लिए निखिल अग्रवाल एवं उनके परिवार ने इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन तथा विशेष रूप से अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।

Advertisement

इस अवसर पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। हमारा छोटा-सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगाना और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *