सेवा पखवाड़ा के तहत गिरिडीह हाई स्कूल और गिरिडीह कॉलेज में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: सेवा पखवाड़ा के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), गिरिडीह सदर से संबद्ध युवाओं की ओर से गुरुवार को +2 गिरिडीह हाई स्कूल एवं गिरिडीह कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के दौरान विद्यालय एवं कॉलेज परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर MY Bharat के NYV अभिनव जीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में MY Bharat की NYV दीपा सेठ एवं शिवांगी सहाय समेत विद्यालय एवं कॉलेज के शिक्षकगण और सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद भी किया गया।

अभियान के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में “पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *