रेम्बा में खुला लिटिल स्टार प्ले स्कूल, बच्चों को मिलेगी बेहतर प्रारंभिक शिक्षा… जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने किया उद्घाटन

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रेम्बा (गिरिडीह):  रेम्बा बाजार में सोमवार को लिटिल स्टार प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि रेम्बा में प्ले स्कूल की शुरुआत क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए एक अच्छी पहल है। इससे बच्चों को शुरुआती दौर से ही बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है और इस तरह के संस्थान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि छोटे बाजार में इस तरह की शैक्षणिक पहल सराहनीय है। प्ले स्कूल में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करते हुए नई चीजें सीख सकेंगे। इससे उनमें बचपन से ही शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होगी और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विद्यालय के संचालक अजय मंडल ने कहा कि बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना उनका बचपन से ही सपना रहा है। इसी उद्देश्य से उन्होंने रेम्बा बाजार में लिटिल स्टार प्ले स्कूल की शुरुआत की है। विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ-साथ उनके मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के लिए खुशनुमा शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है, जहां वे विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से सीख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, रेम्बा के मुखिया धीरेंद्र मंडल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता हाजरा, जेएलकेएम नेता रोहित दास, सुधीर राय, प्रदीप सिंह, पवन साहू, जिब्रेल अंसारी, माले नेता अभिमन्यु राम, विनोद राम, समीरदीप, रंजीत मंडल, जितेंद्र सिंह, मंटू साव, कैलाश वर्मा, लक्ष्मण मंडल, पवन द्विवेदी, आशीष साव, राहुल राणा, छोटन यादव, गुलशन कुमार, कंचन कुमारी, आयुषी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *