गिरिडीह के पीयूष सागर को अंतरराष्ट्रीय पहचान, चाइनीज फिल्म फेस्टिवल 2026 के प्रबंधन की मिली जिम्मेदारी…

गिरिडीह के युवा उद्यमी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान।

Himanshu Kumar Deo
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। गिरिडीह के युवा उद्यमी पीयूष सागर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी कंपनी बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रथम चाइनीज फिल्म फेस्टिवल 2026 के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उपलब्धि न केवल पीयूष सागर के लिए, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गौरव का विषय है।

यह फिल्म महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन चीन के दूतावास और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुई घोषणा

फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक घोषणा 28 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की गई। इस अवसर पर चीनी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने महोत्सव की ट्रॉफी और मेडल का अनावरण किया। आयोजन को लेकर फिल्म और सांस्कृतिक जगत में उत्साह देखा जा रहा है।

एक दशक से मीडिया और इवेंट मैनेजमेंट में सक्रिय हैं पीयूष

बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं सीईओ पीयूष सागर पिछले एक दशक से मीडिया, डिजिटल प्रोडक्शन और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव और कार्यक्षमता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनकी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलने से उनके पेशेवर सफर को नई उपलब्धि मिली है।

भारत-चीन की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के दौरान भारत और चीन की 10 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का उद्घाटन चीन के राजदूत शू फेइहोंग द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस महोत्सव का उद्देश्य दोनों देशों के सिनेमा, कला और संस्कृति के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर तैयार करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *