निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: झारखंड प्रदेश के महिला मोर्चा गिरिडीह की ओर से पचंबा मंडल में निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि निशा भगत को कथित मानसिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनें और पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। निशा भगत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी घटना ने झारखंड सरकार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले समय में जनता इस सरकार को जवाब देगी।

वहीं, पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने भी निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं वार्ड संख्या-6 के पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गिरिडीह नगर निगम के कार्यों पर भी सवाल उठाते हुए मनमाने तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाया।

कैंडल मार्च में मीना गुप्ता, पिंकी सिंह, तारा देवी, पुष्पा वर्मा, पिंकी कुमारी, पूनम सिन्हा, सोनिया शर्मा, पिंकी देवी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं वार्ड पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू समेत पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *