छठव्रतियों के बीच प्रो. विनीता कुमारी ने किया साड़ी-धोती का वितरण, सेवा और समर्पण का दिया संदेश

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना के तहत गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ मंडल अंतर्गत कुम्हरलालो पंचायत में साड़ी एवं धोती वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता कुमारी ने छठव्रती माताओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया।

इस अवसर पर प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। छठव्रतियों के बीच वस्त्र वितरण कर उनके पर्व की खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना और पर्व-त्योहारों की खुशियां साझा करना ही सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अजय सिंह एवं मीडिया प्रभारी भोला वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल, मुखिया सुभाष बरनवाल, वार्ड पार्षद समीर दीप, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता, संजय वर्मा, जागो रजक, राजकुमार रजक, पूरन रजक, संजय रवानी सहित बड़ी संख्या में छठव्रती माताएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने छठी मैया से व्रतियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *