झारखंड में झमाझम बारिश का दौर, रांची का मौसम सुहावना

NIRANJAN KUMAR
2 Min Read

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अच्छी खासी बारिश हुई। दोपहर में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शाम होते-होते बारिश से मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री रांची में दर्ज किया गया। पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक वर्षा 51.2 मिमी दर्ज की गई। 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साउथ वेस्ट मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय है। आज भी पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। इससे डिफिशिएंसी रेट में लगातार कमी आ रही है, जो -53% से घटकर -42% हो चुका है। अगले तीन-चार दिन में अच्छी खासी बारिश से यह -38% तक आ सकता है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश का ब्लू अलर्ट जारी किया है। 75 से 100% बारिश की संभावना है। रांची, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, रामगढ़ और चतरा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज के संभावित तापमान:

– देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज: अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री।

– कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू: अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री।

– बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 30 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री।

– पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला: अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री।

मौसम विभाग ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम बिगड़ने के बाद लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी भी दी है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Share This Article
Follow:
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें। "खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें"
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page