झारखंड 2024 का सियासी रण, मतगणना जारी, जानिए किसकी बढ़त और कौन पीछे

Pintu Kumar
17 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है। पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहें गिरीडीह व्यूज के साथ।

Contents

यह साइट पूरी तरह से लाइव है। आपको इसे बार-बार रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ऑटोमैटिक अपडेट होगा।

कौन जीतेगा, कौन हारेगा, और किसके सिर सजेगा जीत का ताज? हर खबर सबसे तेज और सटीक सिर्फ गिरीडीह व्यूज पर।

2 years agoNovember 23, 2024 8:28 am

वोटो की गिनती शुरू

बैलेट पेपर की हो रही गिनती फिर ईवीएम की होगी शुरुआत

2 years agoNovember 23, 2024 8:34 am

शुरुआती बढ़त: बीजेपी गठबंधन 16 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 16 और कांग्रेस-JMM गठबंधन 12 सीटों पर आगे।

2 years agoNovember 23, 2024 8:53 am

EVM गिनती शुरू: झारखंड में NDA और JMM-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

पोस्टल बैलट की गिनती पूरी, अब EVM से नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है। झारखंड में एनडीए और कांग्रेस-JMM गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर जारी।

2 years agoNovember 23, 2024 8:56 am

झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 22 सीटों पर बढ़त

अब तक 43 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस-JMM गठबंधन भी कड़ी टक्कर देते हुए 21 सीटों पर आगे चल रहा है।

2 years agoNovember 23, 2024 9:04 am

झारखंड में NDA और JMM-कांग्रेस में कांटे की टक्कर 62 सीटों का रुझान

झारखंड में काटे की टक्कर चल रही है. आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. 81 में से 62 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी गठबंधन 34 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं…

2 years agoNovember 23, 2024 9:15 am

IND 41 सीटों पर आगे , वहीं एनडीए पिछे हो गए हैं 31 सीट पर चल रहे हैं

IND 41 सीटों पर आगे आज वहीं एनडीए पिछे हो गए हैं 31 सीट पर चल रहे हैं

2 years agoNovember 23, 2024 9:19 am

जमुआ और धनवार से भाजपा आगे, गांडेय से जेएमएम आगे..

धनवार से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी और जमुआ से भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी आगे चल रहीं हैं वहीं गांडेय से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन आगे चल रहीं हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 9:22 am

बेरमो से कांग्रेस आगे वहीं जयराम महतो चल रहे 2048 वोट से पीछे..

बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह 173 वोट से आगे चल रहे हैं वहीं भाजपा के रवींद्र पांडेय 173 वोट से पीछे हैं और JLKM उम्मीदवार जयराम महतो 2048 वोट से पिछे चल रहे है।

2 years agoNovember 23, 2024 9:32 am

कांग्रेस-JMM गठबंधन ने बनाई बढ़त, NDA से कांटे की टक्कर

झारखंड में रुझानों के अनुसार कांग्रेस-JMM गठबंधन 38 सीटों पर आगे है, जबकि NDA 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों में कड़ी टक्कर जारी है।

2 years agoNovember 23, 2024 9:34 am

डुमरी से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी आगे चल रही हैं वहीं जयराम महतो दूसरे पर और JMM प्रत्याशी बेबी देवी तीसरे नंबर पर है..

डुमरी से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 650 वोट से आगे चल रही हैं वहीं जयराम महतो दूसरे पर और JMM प्रत्याशी बेबी देवी 795 वोट से पिछे तीसरे नंबर पर है..

2 years agoNovember 23, 2024 9:38 am

बगोदर से विनोद सिंह आगे चल रहे हैं..

बगोदर से विनोद सिंह 561 वोट से आगे चल रहे हैं ,वहीं बीजेपी के नागेंद्र महतो 561 वोट से पिछे चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 9:42 am

बरहेट से हेमंत सोरेन आगे..

बरहेट से हेमंत सोरेन 2812 वोट से आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा 2812 वोट से पिछे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 9:47 am

चुनाव आयोग के आंकड़ों में कांग्रेस-JMM गठबंधन की बढ़त

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों (सुबह 9:41) के अनुसार, झारखंड में कांग्रेस-JMM गठबंधन ने अच्छी बढ़त बना ली है और फिलहाल आगे चल रहा है।• BJP-7• AJSUP-3• JMM-5• कांग्रेस-5• RJD-3• CPI(ML)(L)-2• JLKM-1•

2 years agoNovember 23, 2024 9:48 am

दुमका से भाजपा आगे, JMM पीछे

दुमका से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन 5010 वोट से आगे चल रहे है।

2 years agoNovember 23, 2024 10:19 am

गिरिडीह से जेएमएम आगे..

गिरिडीह से जेएमएम प्रत्याशी सुदिव्य सोनू 1765 वोट से आगे चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 10:21 am

झारखंड में 24 साल की परंपरा टूट रही है, हेमंत सोरेन की वापसी के संकेत

झारखंड के चुनावी इतिहास में 24 साल बाद पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। रुझानों के मुताबिक, हेमंत सोरेन की वापसी हो रही है, जो राज्य की राजनीतिक परंपरा को बदल सकती है।

2 years agoNovember 23, 2024 10:24 am

सरायकेला से चंपाई सोरेन पिछे चल रहे हैं..

सरायकेला से झामुमो के गणेश महली आगे चल रहे हैं, चंपाई सोेरेन पीछे चल रहे हैं। गणेश महली 2986 वोट से आगे हैं। 

2 years agoNovember 23, 2024 10:25 am

डुमरी से बेबी देवी 3000+ वोट से आगे..

डुमरी से बेबी देवी 3000+ वोट से आगे, वहीं आजसू के उम्मीदवार 6500+ वोट से पिछे।

2 years agoNovember 23, 2024 10:29 am

कांग्रेस-JMM गठबंधन को बहुमत, 47 सीटों पर आगे

झारखंड के रुझानों में कांग्रेस-JMM गठबंधन को बहुमत मिल चुका है, और यह 47 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, एनडीए 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

2 years agoNovember 23, 2024 10:30 am

कोडरमा से राजद आगे..

कोडरमा से राजद 2718 वोट से आगे,वहीं भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव 2718 वोट से पिछे चल रही हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 10:32 am

झारखंड चुनाव परिणाम लाइव: अब तक के रुझानों में जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी

झारखंड के रुझानों के अनुसार, जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और यह 30 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी 24, कांग्रेस 12, आरजेडी 6, आजसू 2, CPI(ML)(L) 2 और जेएलकेएम 1 सीट पर आगे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 10:49 am

रांची में कांग्रेस की अहम बैठक जारी, JMM गठबंधन को मिल रहा बहुमत

झारखंड में JMM गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद रांची में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। जेएमएम गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि बीजेपी गठबंधन 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

2 years agoNovember 23, 2024 10:51 am

धनवार से बाबूलाल मरांडी चल रहे आगे..

धनवार से बाबूलाल मरांडी 5102 वोट से चल रहे आगे, वहीं राजकुमार यादव दूसरे और निजामुद्दीन अंसारी तीसरे नंबर पर है।

2 years agoNovember 23, 2024 10:53 am

बड़ी खबर डुमरी से जयराम महतो आगे..

डुमरी से जयराम महतो 183 वोट से आगे, वहीं जेएमएम से बेबी देवी दूसरे स्थान पर

2 years agoNovember 23, 2024 10:55 am

गांडेय से भाजपा आगे..

गांडेय से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी 3910 वोट से आगे चल रही हैं, वहीं कल्पना सोरेन 3910 वोट से पिछे चल रही हैं दूसरे स्थान पर हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 10:57 am
2 years agoNovember 23, 2024 10:57 am

गिरिडीह से भाजपा आगे..

गिरिडीह से भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी 1445 वोट से आगे चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 10:58 am

मधुपुर से भाजपा आगे..

मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण 1043 से वोट से आगे चल रहे हैं,वहीं जेएमएम प्रत्याशी हाफिजुल हसन दूसरे स्थान पर।

2 years agoNovember 23, 2024 11:01 am

गिरिडीह से 3 राउंड तक की रिर्पोट ..

बीजेपी के निर्भय शाहाबादी जेएमएम के सुदिव्य कुमार से 1445 वोटों से आगे। निर्भय शाहाबादी, बीजेपी – 13916,सुदिव्य कुमार, जेएमएम – 12471 वोट

2 years agoNovember 23, 2024 11:05 am

बगोदर से भाजपा आगे..

बगोदर से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो 3728 वोट से आगे चल रहे हैं,वहीं विनोद सिंह दुसरे स्थान पर।

2 years agoNovember 23, 2024 11:07 am

गिरिडीह से भाजपा 6000+ वोट से आगे..

गिरिडीह से भाजपा 6000+ वोट से आगे, वहीं जेएमएम दूसरे स्थान पर ।

2 years agoNovember 23, 2024 11:10 am

बड़ी ख़बर: जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफ़ान अंसारी आगे..

बड़ी ख़बर: जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफ़ान अंसारी 14495 वोट से आगे, वहीं भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन 14495 वोट से चल रही पिछे।

2 years agoNovember 23, 2024 11:13 am

Daltonganj Election Result 2024 LIVE: डालटनगंज में बीजेपी के आलोक चौरसिया की बढ़त

डालटनगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी आलोक चौरसिया आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 24,936 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी को 19,931 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप सिंह नामधारी को 4,611 वोट प्राप्त हुए हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 11:14 am

हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी के संकेत, पत्नी कल्पना सोरेन पीछे

झारखंड में इंडिया गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ रहा है, और वह 51 सीटों पर आगे चल रहा है, जिससे हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से करीब 4,500 वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे है, और अन्य दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 11:25 am

बोकारो से कांग्रेस बहुत आगे..

बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी स्वेता सिंह 25000+ वोट से आगे..

2 years agoNovember 23, 2024 11:32 am

चंपई सोरेन आगे..

सरायकेला से चंपई सोरेन 18000 + वोट से आगे..

2 years agoNovember 23, 2024 11:35 am

Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में बीजेपी का शानदार स्ट्राइक रेट

महाराष्ट्र में बीजेपी 127 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (शिंदे) 55, एनसीपीवी (अजित पवार) 35, कांग्रेस 20, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) 16, और एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे हैं।बीजेपी का स्ट्राइक रेट- 84%एनसीपी (अजित पवार)- 62%शिवसेना (शिंदे)- 71%कांग्रेस- 19%शिवसेना (उद्धव ठाकरे)- 21%एनसीपी (शरद पवार

)- 12%

2 years agoNovember 23, 2024 11:39 am
2 years agoNovember 23, 2024 11:43 am

डुमरी से जेएमएम आगे..

डुमरी से जेएमएम 2700+ वोट से आगे, वहीं जयराम महतो दुसरे स्थान पर।

2 years agoNovember 23, 2024 11:44 am

जमुआ से भाजपा आगे..

8 वे राउंड तक की रिर्पोट के अनुसार जमुआ से भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी 3275 वोट से आगे, वही केदार हाजरा दुसरे स्थान पर।

2 years agoNovember 23, 2024 11:46 am

रांची में 4 में से 3 सीटों पर हमारी बढ़त, 6 अन्य सीटों पर भी उम्मीद: गुलाम अहमद मीर

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “यहां (झारखंड) 20 चरणों में मतगणना होनी है। कुछ जगहों पर हम छोटे मार्जिन से पीछे हैं, तो कुछ जगहों पर हम आगे चल रहे हैं। दो से तीन बजे तक और इंतजार करना चाहिए क्योंकि पूरी मतगणना अभी बाकी है। हम लगातार कह रहे हैं कि हमारी (JMM-कांग्रेस) गठबंधन सरकार ने अच्छा प्रदर्शन किया है, और इसका असर चुनाव प्रचार से लेकर अब तक दिख रहा है। रांची में 4 में से 3 सीटों पर हमारी बढ़त बनी हुई है, और हम उम्मीद करते हैं कि कम से कम 6 अन्य सीटों पर भी हमारी बढ़त बनेगी।”

2 years agoNovember 23, 2024 11:50 am

टुंडी से जेएमएम बहुत आगे..

टुंडी से जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो 21000+ वोट से आगे चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 11:53 am

दुमका से जेएमएम आगे..

दुमका से जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन 871 वोट से आगे।

2 years agoNovember 23, 2024 11:55 am

Jharkhand Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस के दो बड़े नेता पीछे, JDU और बीजेपी के नेता आगे

झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस के दो प्रमुख नेता पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस के नेता बन्ना गुप्ता और डॉक्टर अजय कुमार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं। वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता सरयू राय और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पत्नी पूर्णिमा साहू अपने-अपने चुनावों में बढ़त बनाए हुए हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 12:06 pm

रांची से भाजपा आगे..

रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह 27000+ वोट से आगे, वहीं जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी दुसरे स्थान पर।

2 years agoNovember 23, 2024 12:16 pm

गांडेय से कल्पना सोरेन को मिलने लगीं बढ़त..

गांडेय से कल्पना सोरेन को मिलने लगीं बढ़त 5000 से घट कर 1600 वोट से है पिछे।

2 years agoNovember 23, 2024 12:20 pm

जमुआ से भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी आगे..

जमुआ से भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी 10000 + वोट से आगे..

2 years agoNovember 23, 2024 12:22 pm

कुछ घंटों का और इंतजार करना चाहिए: कल्पना सोरेन

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, “मतगणना अभी भी जारी है। जब हमने इतने समय तक इंतजार किया है, तो कुछ और घंटों का इंतजार करना चाहिए। 23 तारीख तक सभी ने धैर्य रखा, तो अब 2 से 3 घंटों की और प्रतीक्षा कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने और हमारे युवा साथियों ने विकास के रास्ते को चुना है, और हमें पूरा विश्वास है कि इसका परिणाम सकारात्मक होगा।”

2 years agoNovember 23, 2024 12:27 pm

Jharkhand Election Result 2024 LIVE: इंडिया गठबंधन को 51 सीटों पर बढ़त, हेमंत सोरेन की वापसी की संभावना

झारखंड में इंडिया गठबंधन ने चुनाव में मजबूती से बढ़त बनाई है। रुझानों के अनुसार, गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एनडीए 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 2 सीटों पर अन्य दलों को बढ़त मिल रही है। अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। चुनाव आयोग के ताजे आंकड़ों में इंडिया गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिल रही है, और यदि ये रुझान कायम रहते हैं, तो झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बन सकती है।

2 years agoNovember 23, 2024 12:28 pm

Jamtara Election Result 2024 LIVE: जामताड़ा और सिसई में कांग्रेस-जेएमएम की बढ़त, भवनाथपुर में बीजेपी आगे

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार, जामताड़ा सीट पर 11वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं। सिसई सीट पर झामुमो के उम्मीदवार जिग्गा सुसारण होरो ने बड़ी बढ़त बना ली है, उन्हें अब तक 30,346 वोट मिल चुके हैं, जबकि भाजपा के डॉ. अरुण उरांव को 21,079 वोट मिले हैं। वहीं, भवनाथपुर सीट पर भाजपा के भानू प्रताप साही 122 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 12:52 pm

Jharkhand Election Result 2024 LIVE: जयराम महतो बेरमो और डुमरी सीटों से पीछे, इंडिया गठबंधन को बढ़त

झारखंड में वोटों की गिनती जारी है और इंडिया गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। जेएलकेएम नेता जयराम महतो, जो दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे, दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। डुमरी में वह मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बेरमो में वह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 12:55 pm

कोडरमा से भाजपा आगे..

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव 837 वोट से आगे।

2 years agoNovember 23, 2024 12:59 pm

Deoghar Election Result 2024 LIVE: देवघर में सुरेश पासवान 33,340 वोटों से आगे

झारखंड के देवघर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है, और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार सुरेश पासवान बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। सुरेश पासवान को अब तक 54,898 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार नारायण दास को 21,558 वोट मिले हैं। सुरेश पासवान वर्तमान में 33,340 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 1:06 pm
2 years agoNovember 23, 2024 1:09 pm

मधुपुर से जेएमएम आगे..

मधुपुर से जेएमएम प्रत्याशी हाफिजुल हसन जो पिछे चल रहे थे 7 वे राउंड की रिपोर्ट अनुसार 10000+ वोट से आगे हो गए हैं।

2 years agoNovember 23, 2024 1:10 pm

Jharkhand ECI Results LIVE: अब तक के रुझानों में झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की बढ़त

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया है। अब तक की मतगणना में गठबंधन ने मजबूती से बढ़त बनाई है, जबकि बीजेपी को यहां एक बार फिर झटका लगा है।• BJP-27• Congress- 14• JMM-30• RJD-04• CPIML-02• AJSUP-01• LJPRV-01

• Others-02

2 years agoNovember 23, 2024 1:11 pm

गिरिडीह से जेएमएम की हुई जीत ..

गिरिडीह से जेएमएम प्रत्याशी सुदिव्य सोनू की हुई जीत, भाजपा से था कड़ा टक्कर।

2 years agoNovember 23, 2024 1:35 pm

गांडेय से कल्पना सोरेन की हुई जीत ।

गांडेय से कल्पना सोरेन की हुई जीत, मुनिया देवी थी टक्कर में।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page