दिल्ली: भारत ने खोया एक महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में दो बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। वह एक विद्वान अर्थशास्त्री और नीतिगत बदलावों के लिए जाने जाते थे। देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के सदस्य एम्स पहुंचे। उनकी पत्नी गुरशरण कौर पहले ही अस्पताल पहुंच चुकी थीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अस्पताल पहुंचकर शोक व्यक्त किया। सोनिया गांधी भी जल्द अस्पताल पहुंचने वाली हैं।

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से राजनीति, अर्थशास्त्र और सामाजिक क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया। देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page