गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का आयोजन

Niranjan Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार थे, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया।

               पुष्प अर्पित करते गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपनी नीतियों, शौर्य और संगठन क्षमता से भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके सम्मान में महाराष्ट्र में शिवाजी के नाम पर एयरपोर्ट, टर्मिनल, रेलवे स्टेशन आदि बनाए गए हैं, जो उनके योगदान को दर्शाते हैं।

प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना (नेवी) के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नौसेना का गठन किया, जो आज भी भारत की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक संपूर्ण भारतवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है, जिसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सुजल, अनुराग, सागर, सुशांत, रुचि, निलेश, अंकित, राहुल, प्रिंस, सुधांशु, कौशल सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का समापन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयकारों के साथ किया गया, जिससे समूचा परिसर राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के भाव से ओत-प्रोत हो उठा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page