झारखंड में 18 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी

Niranjan Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दक्षिण-पूर्व, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बीते 24 घंटों में कई जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक 24.8 मिमी बारिश खूंटी जिले के तोरपा में हुई। वहीं सरायकेला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान खूंटी में 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

चतर, कोडरमा, हजारीबाग, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं 16 और 17 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी हिस्सों को छोड़ बाकी हिस्सों में गरज, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 18 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page