रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें महाधिवेशन में संगठनात्मक ढांचे को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। पार्टी ने अपने संविधान में संशोधन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष का पद समाप्त करने का फैसला किया है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक शिबू सोरेन को नया पद ‘संस्थापक संरक्षक’ दिया जाएगा। यह फैसला महाधिवेशन के दूसरे दिन 15 अप्रैल को संविधान संशोधन के प्रस्ताव को पारित किए जाने के साथ ही लागू हो जाएगा। इसके बाद हेमंत सोरेन पार्टी की पूरी कमान अपने हाथों में संभालेंगे।
महाधिवेशन के पहले दिन पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने संविधान संशोधन का प्रस्ताव रखा, जिसे अब मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। यह बदलाव पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप और नेतृत्व को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”