रांची : झारखंड में तेज गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से राज्यभर में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पलामू और आसपास के जिलों को छोड़कर अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आगामी दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा। हालांकि 27 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।