RCB की जीत का जश्न मातम में बदला: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ में 8 की हुई मौत, दर्जनों घायल…

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुधवार को एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड से पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 7 से 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में महिला भी शामिल है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, RCB की 18 साल बाद पहली ट्रॉफी जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग स्टेडियम की ओर उमड़े थे। लेकिन भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि 32,000 दर्शकों की क्षमता वाले चिन्नास्वामी स्टेडियम में करीब 1 लाख लोग किसी तरह घुस गए, जबकि मैदान और उसके बाहर लगभग 6 लाख लोग जमा हो गए थे। प्रशासन ने पहले सिर्फ 2 लाख लोगों की भीड़ का अनुमान लगाया था।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

हादसे पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं फिलहाल मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं स्वयं मौके पर जा रहा हूं। बड़ी संख्या में भावुक फैन्स स्टेडियम पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए 5,000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की गई थी। हालात पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। जश्न के नाम पर हुई यह घटना न केवल RCB फैन्स बल्कि पूरे देश के खेलप्रेमियों के लिए गहरे दुख का कारण बन गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *