डॉक्टर्स डे और सीए डे पर गिरिडीह रेड क्रॉस में सम्मान समारोह आयोजित, डीसी व एसडीएम ने की सराहना…

"रेड क्रॉस में डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान, सेवा भावना को मिला मंच"

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • "रेड क्रॉस में डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान, सेवा भावना को मिला मंच"
  • फिजियोथेरेपी सेंटर में आधुनिक मशीनों के लिए सीए टीम ने दिया सहयोग
  • डॉक्टर्स डे और सीए डे पर रेड क्रॉस में सम्मान समारोह
  • "रेड क्रॉस में डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान, सेवा भावना को मिला मंच"
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सह रेड क्रॉस अध्यक्ष रामनिवास यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सह रेड क्रॉस उपाध्यक्ष श्रीकांत यशवंत बिसपुते उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। डीसी श्री यादव ने डॉक्टर्स व सीए समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि ये दोनों वर्ग समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने गिरिडीह रेड क्रॉस द्वारा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी व फिजियोथेरेपी सेवाओं की सराहना की और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।

एसडीएम बिसपुते ने रेड क्रॉस की सक्रिय टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संस्था की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने भविष्य में रेड क्रॉस परिसर में ब्लड बैंक निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने का भरोसा भी दिलाया।

इससे पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार ने स्वागत भाषण में सेवा दे रहे चिकित्सकों और फिजियोथेरेपी केंद्र को सहयोग देने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का आभार जताया। उन्होंने रेड क्रॉस भवन में संचालित सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

IMG 20250701 194254
सम्मानित करते गिरिडीह एसडीएम ….

समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.सी. सिन्हा, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. ओमकार व डॉ. विक्की को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं फिजियोथेरेपी केंद्र के लिए सहयोग देने वाली सीए टीम को भी सम्मान प्रदान किया गया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

कार्यक्रम में उप चेयरमैन चरणजीत सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल विश्वकर्मा, सीए श्रवण केड़िया, विकास खेतान, प्रकाश कुमार दत्ता, डॉ. रामरतन केड़िया, प्रमोद कुमार, दशरथ शर्मा, भोला प्रसाद गुप्ता, संजीव कपिसवे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page