हुल दिवस विवाद: भोगनाडीह घटना को लेकर JMM का भाजपा पर बड़ा हमला….

हुल दिवस पर भोगनाडीह की घटना को लेकर JMM का भाजपा पर सियासी हमला तेज

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Highlights
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गैरहाजिरी को लेकर भाजपा की आलोचना को बताया राजनीति से प्रेरित
  • गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा का पुतला दहन
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने इसे भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया।

 

उन्होंने कहा कि हुल दिवस जैसे ऐतिहासिक मौके पर माहौल बिगाड़कर भाजपा ने शहीदों का अपमान किया है। साथ ही प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो JMM राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गैरमौजूदगी को लेकर सफाई देते हुए बताया कि गुरुजी की तबीयत खराब होने के कारण वे दिल्ली में थे। इस मुद्दे को भाजपा द्वारा राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

घटना के विरोध में JMM कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। संजय सिंह ने दो टूक कहा कि शहीदों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *