WhatsApp Channel
Join Now
झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल संसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य में आई इस अचानक गिरावट के बाद उन्हें तुरंत रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मंत्री की हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है और उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक तुरंत अस्पताल पहुंच गए हैं।
हमारी नज़र इस खबर पर बनी हुई है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आती है, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
