भाजपाइयों ने देश को नया महामहिम के रूप में द्रौपदी मुर्मू के मिलने पर मनाया खुशी

Abhimanyu Kumar
2 Min Read

 

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

 

देश को नया महामहिम मिला,द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत के बाद भाजपाइयों ने मनाया गया उत्सव। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की रेस में विपक्ष के उम्मीदवार व पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को हराया। द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत को 208 सांसदों के वोट ही मिले व 15 वोट रद्द हो गए। इस तरह देश की न सिर्फ पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिलीं हैं बल्कि सबसे कम उम्र में रायसीना हिल्स पहुंचने वाली भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ही हैं। द्रौपदी मुर्मू 64 वर्ष की हैं उनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ . वहीं राष्ट्रपति के रेस में शामिल यशवंत सिन्हा 84 वर्ष के हैं।

 

द्रौपदी ने जितने के बाद मां को किया याद

 

देश के सर्वोच्च पद एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिलने के बाद आज गिरिडीह में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्सव मनाया गया। 15वि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , पूर्व में झारखंड की राज्यपाल भी रही है। भाजपा और झारखंड से गहरा नाता रखने वाली देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को मिली प्रचण्ड बहुमत से जीत का जश्न जगह जगह भाजपा के नेता मना रहे हैं। जीत के जुलूस में नुनूलाल मरांडी, दिलीप वर्मा,चुन्नुकांत,हरमिंदर सिंह बग्गा,विनय सिंह, शालिनी बैसियार,विनीता कुमारी,चैताली पाठक आदि उपस्थित थे।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Share This Article
Follow:
I Abhimanyu Kumar have been doing journalism for the last four years, at present I am working as the Chief-Editor of Giridih Views. You can contact me through the given link.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page