Politics

गिरिडीह में माले का जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का हुआ चयन…


आजाद नगर गिरिडीह में हुआ माले के प्रतिनिधियों का चुनाव रविवार को सम्तपन हुआ,बताया गया की 17 और 18 फरवरी जमुआ मिर्जागंज में माले का जिला सम्मेलन है, उसी को लेकर गिरिडीह विधानसभा और डुमरी विधानसभा का हुआ प्रतिनिधियों का चयन,जिसमे मुख्य रूप से बगोदर से माले के राज्य कमिटी के सदस्य संदीप जायसवाल और लोकयुद्ध और माले के वरिष्ट नेता शंकर पांडे पहुंचे इनके सामने हुआ दोनो विधानसभा प्रतिनिधि का चयन किया गया, जिसमें गिरिडीह विधानसभा से 12 मेंबर और 2 प्रवेक्षक वही डुमरी विधानसभा से पांच मेंबर को प्रतिनिधि चुना गया।

          माले के गिरिडीह विधानसभा के राजेश सिन्हा के अगुवाई में गिरिडीह विधानसभा में सैकड़ों मेंबर ने लाल झंडा थामा है,सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा में चार बार लाल झंडा रहा है,आगे भी लाल झंडा का जमाना आएगा जिला सम्मेलन के बाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे जिस प्रकार उसरी बचाव अभियान को जीत मिली है प्रदूषण मुद्दे पर भी जीतेंगे जनता का साथ चाहिए। वही डुमरी विधानसभा प्रभारी नागेश्व महतो आज भले जनता जाती,पार्टी,धर्म,ताम झाम पर ध्यान देखकर वोट देते है किंतु काम की सराहना माले का करते है।

सर्वेक्षक संदीप जायसवाल ने कहा की भाजपा सरकार भारत के पुराने धरोहर को बेच रही है युवा को बेरोजगार कर रही है,भाजपा को 2024 में सरकार में आने नही देना है इसके लिए युवा तैयार रहे।

        वरिष्ट नेता शंकर पांडे ने सभी मेंबर को माले के बारे में विस्तार से बताया,संगठन के बारे विस्तार से चर्चा की युवाओं को एक जुट होने के लिए कहा।

        माले नेता उज्जवल साव और एकराम अंसारी ने कहा कि गिरिडीह के युवा को राजनीति की समझ बढ़ाने की बात है,चुनाव में युवा उसके पीछे घूमते नजर आते है जो पांच साल साथ खड़े रहते है जनता के साथ उनसे मुंह मोड़ते है,जनता को असली राजनीति को समझने की जरूरत है।

        मुख्य रूप से उपस्थित थे सनातन साहू,सोनू रवानी,राजू सिंह,मुन्ना साव, मो मजबुल,संजय यादव,पंकज राणा,कमलेश यादव,राजेश यादव,नवाब, रौशन गुप्ता, नीरज सिन्हा, मो प्यारे, अंतू दास, मो सिकंदर,विनय कुमार,विजय कुमार जय कुमार श्याम लाल महतो, जीतू दास, मो फिरदौस, मो विक्की,अमजद आदि उपस्थित थे।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

8 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

12 hours ago