Giridih

हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने निकाली भव्य शोभायात्रा…


गिरिडीह:- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र का स्वागत मंगलवार को लोगों ने पूरे उत्साह के साथ किया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के द्वारा नववर्ष का स्वागत भव्य रूप से किया गया। मंगलवार की अहले सुबह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

स्कूल के प्रधानाचार्य अनांद कमल के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में विद्यालय के शिक्षक नलिन सिंह, राजीव तिवारी, राजेन्द्र बरनवाल सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुई। सभी भगवा ध्वज थामे हुए राष्ट्रभक्ति के साथ भगवान श्रीराम का जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा की अगुवाई पैरेंड बैंड की टीम के सदस्यों द्वारा किया जा रहा था। वहीं वाहन में भारत माता के साथ भगवान श्रीराम और आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव बलि राम हेडगेवार की झांकी को भी शामिल किया गया था।

बरनवाल सेवा समिति व राष्ट्रीय कायस्थवृंद ने शोभायात्रा पर  पुष्पवर्षा कि इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति व राष्ट्रीय कायस्थवृंद के द्वारा शोभा यात्रा के उपर पुष्प वर्षा करने के साथ ही छात्र छात्राओं के लिए शीतल पेय व अल्पहार की व्यवस्था की गई थी। टॉवर चौक के पास राष्ट्रीय कायस्थवृंद के चंदन सिन्हा, अभय सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा द्वारा लस्सी और पेयजल का वितरण किया गया।

-Advertisment-


Recent Posts

जल सहियाओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे छोड़कर मानदेय लागू होने पर जताई खुशी

गिरिडीह/राजदीप आर्यन:- झारखंड सरकार द्वारा जल सहियाओं के लिए मासिक मानदेय लागू किए जाने के…

7 hours ago

मदरसा गौसिया रजविया में शशमाही परीक्षा का शांतिपूर्ण आयोजन..

शनिवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी स्थित मदरसा गौसिया रजविया में आज से शशमाही परीक्षा…

9 hours ago

ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार…

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लेवी मांगने वाले एक…

10 hours ago

गिरिडीह में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ आयोजन,551 यूनिट रक्त संग्रह किया गया…

राजदीप आर्यन/गिरिडीह: श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिरसिया में सद्गुरु मां ज्ञान का जन्मोत्सव धूमधाम से…

10 hours ago

गिरिडीह में गणेश महोत्सव का उल्लास, हुट्टी बाजार नवयुवक संघ समिति का भव्य आयोजन…

गिरिडीह/राजदीप आर्यन: गणेश पूजा के पावन अवसर पर गिरिडीह में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को…

11 hours ago