Giridih

गिरिडीह को मिली रिंग रोड की सौगात,582 करोड़ की योजना को हरी झंडी;विधायक ने सीएम का जताया आभार…


गिरिडीह जिले के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित बाईपास रोड के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को 582,41,56,700/- (पांच सौ बयासी करोड़, 41 लाख, 56 हजार सात सौ) रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

गिरिडीह के विधायक सुदिव्य सोनू ने प्रेस वार्ता में इस योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बाईपास रोड के बनने से गिरिडीह और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात की समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही यह रोड शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि इससे औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने कहा कि इस परियोजना के तहत गिरिडीह के आसपास के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ते हुए एक बाईपास बनाया जाएगा, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इस बाईपास रोड की योजना वर्षों से लंबित थी, लेकिन अब सरकार की ओर से इसके लिए पर्याप्त बजट आवंटित कर दिया गया है, जिससे कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

योजना के सफल क्रियान्वयन से न केवल गिरिडीह बल्कि आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

18 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

22 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago