गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, बाबूलाल मरांडी ने दिए चुनावी दिशा-निर्देश…

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा के भाजपा नगर मंडल के वार्ड संख्या 5 और 6 में हनि हौली ट्रिनिटी स्कूल के बूथ संख्या 15, 16, 17 पर सेवानिवृत्त इंजीनियर और भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां एपिसोड सुना।

 

इस कार्यक्रम में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की अपील की, साथ ही झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने आगामी दीपावली, छठ पूजा, चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने इंजीनियर विनय कुमार सिंह के शिवपूरी स्थित आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

 

इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनीत सिंह, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, एसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पासवान, ओबीसी मोर्चा के वासुदेव राम चंद्रवंशी, महिला मोर्चा की पिंकी सिंह और तारा देवी, नगर के कुंदन सिंह राजपूत, राजेश पांडे, वीरेंद्र पांडे, मोनू पांडे, कमल दास, सुमन सिन्हा, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, आशीष कुमार, अनिष राज, मंटू मुर्मू, मोहन राम, निशु सिंह, राहुल राज, राजकुमार पासवान, सुरेश पासवान, धर्मेंद्र राय समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version