Jharkhand

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 10 हजार से अधिक जवान तैनात..


रांची: दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड में सुरक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। इस दौरान राज्यभर में 10,000 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

झारखंड पुलिस के निर्देशानुसार कुल 10,005 सुरक्षा जवानों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। इनमें लाठी बल और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। कुल 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही रैप की 5 कंपनियाँ, बीडीएस (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीमें और अश्रु गैस की 4 कंपनियाँ भी सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 570 जवानों को रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर:

झारखंड पुलिस का यह कदम राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। तैनात सभी सुरक्षा कर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। राज्य के सभी जिलों में विशेष रूप से रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, और अन्य जिलों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

सुरक्षा बलों की तैनाती का जिलावार विवरण:

दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में जिलावार विवरण इस प्रकार है:

रांची: 1600 जवान

जारीबाग: 600 जवान

जमशेदपुर: 950 जवान

गिरिडीह: 535 जवान

खूंटी: 200 जवान

सिमडेगा: 250 जवान

लोहरदगा: 400 जवान

गुमला: 370 जवान

चाईबासा: 250 जवान

सराइकेला: 200 जवान

पलामू: 455 जवान

गढ़वा: 250 जवान

लातेहार: 200 जवान

कोडरमा: 400 जवान

रामगढ़: 270 जवान

चतरा: 320 जवान

बोकारो: 525 जवान

धनबाद: 675 जवान

दुमका: 370 जवान

देवघर: 260 जवान

पाकुड़: 200 जवान

जामताड़ा: 200 जवान

गोड्डा: 250 जवान

साहेबगंज: 275 जवान

कुल तैनाती: 10005 जवान

झारखंड पुलिस ने दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला स्तर पर सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्णय हर जिले में नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से किया गया है। राज्य पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ।

-Advertisment-


Recent Posts

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू , गिरिडीह उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…

गिरिडीह, 15 अक्टूबर 2024: विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिला में चुनावी तैयारियों…

19 hours ago

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान..

दिल्ली: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर…

24 hours ago

चुनाव आयोग आज करेगा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान..

नई दिल्ली: चुनाव आयोग आज झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर…

1 day ago

मंईयां सम्मान योजना में अब मिलेंगे 2500, कैबिनेट में लगी मुहर…

रांची: झारखड़ कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गईं। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

2 days ago

गिरिडीह : बरगंडा विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

गिरिडीह, राजदीप आर्यन: दुर्गा पूजा के समापन के बाद गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर…

2 days ago

आज हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक, मंईयां सम्मान योजना में सम्मान राशि बढ़ाने पर हो सकता है फैसला…

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम…

2 days ago