Education

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025: फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, डेटशीट जल्द…

Share This News

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है। सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से फरवरी से अप्रैल के बीच परीक्षाएं आयोजित करता आ रहा है। इस साल भी लाखों छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, और अब सभी को डेटशीट का इंतजार है। सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in पर परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल

CBSE की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी। वहीं, बोर्ड से संबद्ध विंटर स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

डेटशीट में उपलब्ध जानकारी

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट में छात्रों को निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होगी:

1. परीक्षा तिथि

2. रिपोर्टिंग टाइम

3. विषयों के नाम और कोड

कैसे करें CBSE डेटशीट डाउनलोड?

डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इसे निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:

1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘CBSE 10वीं डेट शीट 2025’ या ‘CBSE 12वीं डेट शीट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

3. एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें डेटशीट की पूरी जानकारी होगी। इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

पिछले सालों की परीक्षा तिथियां

पिछले चार सालों में CBSE 10वीं की परीक्षाएं निम्नलिखित तारीखों पर आयोजित की गईं:

2021: 4 मई से 7 जून

2022: 26 अप्रैल तक

2023: 15 फरवरी से 21 मार्च

2024: 15 फरवरी से 13 मार्च

इस बार की परीक्षा डेटशीट जारी होते ही

छात्र अपनी तैयारी के अंतिम दौर में जुट सकते हैं।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

9 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

10 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

12 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago