Chaath puja: भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पूजा समितियों का किया सम्मान

Share This News

गिरिडीह आस्था और स्वच्छता के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने गिरिडीह के प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। सिंह ने शास्त्री नगर, वनखनजो, सार्वजनिक छठ पूजा आम घाट सिहोडीह, दास छठ घाट सीहोडीह, मैट्रिक्स छठ घाट, अरगा घाट, शिव शक्ति छठ घाट राजपूत मोहल्ला सहित कई जगहों पर पहुंचकर पूजा समितियों के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें छठ पर्व की बधाई दी।

सिंह ने घाटों पर सफाई और सजावट की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि गिरिडीह में छठ पूजा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जाती है और यहां के श्रद्धालु सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करने के लिए तालाबों, आहरों और नदियों पर जुटते हैं। छठ पूजा के आयोजन में नगर निगम द्वारा भी श्रमिकों की सहायता और सफाई कार्य में सहयोग दिया जा रहा है, जबकि समितियों के सदस्य स्वेच्छा से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 

इस अवसर पर भाजपा गिरिडीह विधानसभा के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहवादी, वासुदेव रामचंद्र वंशी, मृणाल सिंह, प्रमोद स्वर्णकार, अशोक राम (वार्ड पार्षद), पंकज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और समिति सदस्यों ने भी छठ पूजा की तैयारियों में योगदान दिया। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

Related Post