Jharkhand

झारखंड में ठंड का कहर: कोहरे और पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सावधानी बरतने की अपील..

Share This News

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे तेज़ होता जा रहा है। शाम ढलते ही ठिठुरन शुरू हो जाती है, और देर रात कंपकंपी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

पांच दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने जानकारी दी है कि आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय घना कोहरा या धुंध छाने और दिन में आंशिक बादल रहने का पूर्वानुमान है। यह स्थिति एक दिसंबर तक बनी रह सकती है।

पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

राजधानी में शाम होते ही कनकनी बढ़ने लगी है। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन देर रात ठिठुरन और तेज़ हो रही है।

हिमालय क्षेत्र की बर्फबारी का असर

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय और कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी का प्रभाव झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है। पूर्वी हवाएं अपने साथ वहां की ठंडक लेकर आ रही हैं, जिससे राज्य में ठंड बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को सुबह और देर रात ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

सावधानी बरतें

सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल ठंड और बढ़ने की संभावना है, इसलिए लोग आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं।

Recent Posts

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित…

31 minutes ago

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

11 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

1 day ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

1 day ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

1 day ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago