उदनाबाद में मधु कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्वी भाग में भाजपा का जनसंपर्क अभियान

2 Min Read
Share This News

 

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी की उपस्थिति में मधु कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शाहाबादी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत कार्ड जैसी योजनाएं चल रही हैं, जिससे सभी नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने झारखंड की महिलाओं के लिए भाजपा द्वारा प्रस्तावित गो गो दीदी योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये सहायता राशि के रूप में दिए जाएंगे, जिससे वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकें। शाहाबादी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की योजनाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी होती है, जो पूरी की जाती है। वहीं, उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वादे सत्ता में आने के बाद झूठे साबित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने अपने चुनावी वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया, जिससे जनता का उन पर से विश्वास उठ चुका है और अब जनता मोदी की गारंटी के साथ है।

गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी भाग में जनसंपर्क अभियान

गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान उन्होंने हरसिंगरायडीह राय टोला, हरसिंगरायडीह रजक टोला, हरसिंगरायडीह हरिजन टोला, भोरंडीहा, अजीडीह, उदनाबाद, कोलमारा, बरमसिया, जाम्बाद पानी टंकी, जाम्बाद हरिजन टोला, विश्वासडीह, तुरूकडीहा, गांधी श्रीरामपुर, देवानटोला, बग जोबरा, पुरना नगर और राजेंद्र नगर का दौरा किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ भाजपा नेता अनूप सिन्हा, सीताराम वर्मा, दीपक पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, सौरभ सिन्हा समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version