Jharkhand weather update : रांची में शुष्क मौसम, सुबह कोहरे और रात की ठंड ने बढ़ाई परेशानी

2 Min Read
Share This News

झारखंड की राजधानी रांची और अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में और सबसे कम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। हालांकि, इसका प्रमुख असर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दिखेगा। झारखंड में इसका आंशिक प्रभाव रहेगा, जिसके चलते अगले दो-तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित है। इसका मतलब है कि दिन और रात के तापमान में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।

आज का मौसम: घना कोहरा और ठंडी हवाएं

आज का दिन भी शुष्क रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे की चादर बिछी रह सकती है और दोपहर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन शाम होते ही पूर्वी हवाओं के कारण ठंड का एहसास तेज हो सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच लोगों को गर्म कपड़ों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

संभावित तापमान:

  • रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 10°C
  • देवघर, धनबाद, दुमका: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 12°C
  • गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 11°C
  • पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 10°C

सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, ऐसे में सावधानी बरतें और ठंड से बचने के सभी जरूरी इंतजाम कर लें।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version