धर्मपुर में छठ पूजा का भव्य आयोजन: श्रद्धालुओं का सैलाब और फल वितरण ने बढ़ाई आस्था की रौनक…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ प्रखंड के धर्मपुर गांव में इस साल छठ पूजा ने एक नया इतिहास रचा, जब सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया गया। घाट पर लगभग 170 से अधिक डालियों के साथ, हजारों लोग एकत्रित हुए और अस्ताचलगामी सूर्य को नमन किया।

पिछले कुछ वर्षों में ऐसा दृश्य कम ही देखने को मिला था, जब धर्मपुर घाट पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हों। लोगों में भक्ति और उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी। व्रतियों और उनके परिवारों के चेहरों पर विशेष ऊर्जा और उल्लास था, और घाट पर छठी मइया के गीतों से माहौल पावन हो उठा।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों के भांति इस बार घाट की सज- सजावट में कमी नज़र आई,ग्रामीणों को इसपर पहल कर एकजुटता का परिचय देना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *