मतदान प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अहम घोषणा, आज शाम सोशल मीडिया पर चलेगा #VoteDeneChalo अभियान

2 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। निर्वाचन आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ. नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मतदान प्रक्रिया और प्रचार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि मतदान के दिन सुबह 5.30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पोलिंग एजेंटों को मॉक पोल के दौरान अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मॉक पोल का उद्देश्य मतदान की प्रक्रिया को सुनिश्चित और सुचारू बनाना है।

#VoteDeneChalo अभियान से मतदाताओं को जोड़ने की योजना

डॉ. अरोड़ा ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नवंबर, शनिवार को #VoteDeneChalo नाम से एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान शाम 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ स्तरीय जागरूकता समूह (बैग) मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

इन कार्यक्रमों में मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए फोटो, वीडियो और ऑडियो सामग्री बनाई जाएगी, जिसे #VoteDeneChalo के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया जाएगा।

आम नागरिकों से भी अभियान में भाग लेने की अपील

श्रीमती अरोड़ा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी #VoteDeneChalo के साथ चुनाव संबंधी जागरूकता सामग्री अपने सोशल मीडिया खातों पर पोस्ट और साझा करें। यह अभियान झारखंड के हर नागरिक को मतदान के महत्व से जोड़ने का प्रयास है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने से विशेषकर युवा मतदाता प्रेरित होंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version