Jamua

विद्यालय में तीन दिन की छुट्टी के दौरान चोरों का धावा, स्मार्ट टीवी और पुस्तकें गायब…

Share This News

जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के धरमपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 नवंबर 2024 को विद्यालय बंद करने के बाद शिक्षक ताला लगाकर घर चले गए थे। इसके बाद 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस, 16 नवंबर को तीसरा शनिवार और 17 नवंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण विद्यालय लगातार तीन दिन बंद रहा।

जब 18 नवंबर की सुबह प्रधानाध्यापक और शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय का ताला टूटा हुआ पाया। चोरों ने कार्यालय में रखी चाभियों के गुच्छे का उपयोग करके सभी कमरों के ताले खोल लिए। चोरी किए गए सामानों में कक्षा में लगे स्मार्ट टीवी, लाइब्रेरी की कई पुस्तकें और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही चोर ताले और चाभियों के गुच्छे भी साथ ले गए।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरी की यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विद्यालय की गतिविधियां बाधित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना जमुआ थाने को दी गई है और पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामीण और अभिभावक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

7 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

9 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

12 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

13 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

18 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

19 hours ago